HomeNational23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, हिमाचल के शिमला में बाढ़...

23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, हिमाचल के शिमला में बाढ़ जैसे हालात

ADVERTISEMENTS

मौसम अपडेट | मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, देशभर में मानसून सामान्य से धीमी रफ्तार से चल रहा है। अभी देश में 16% कम बारिश हुई है। उत्तर-पश्चिमी राज्यों में सामान्य से 42% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। देश के पूर्वी, मध्य, उत्तर-पश्चिम व पश्चिमी राज्यों में 3 दिन मानसून सक्रिय रहने का अनुमान है। अगले 24 घंटे में मध्यप्रदेश-राजस्थान समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

वहीं असम में बाढ़ के हालात में कुछ सुधार है। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक राज्य के 6 जिलों में 83 हजार लोग अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और सतारा में बीते 24 घंटे में जोरदार बारिश से रेलवे ट्रैक, बाजारों और सड़कों पर 3 फीट तक पानी भर गया। ठाणे में पेड़ जड़ से उखड़ गए।

अगले 24 घंटे 23 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

इन राज्यों में तेज बारिश होगी – हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम-पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी-पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ठ और कच्छ, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान-निकोबार।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी – तेज बारिश वाले सभी राज्यों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी होगी। इनके अलावा तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, तेलंगाना, साउथ कर्नाटक में गरज, बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होगी।

इन राज्यों में मौसम साफ रहेगा- ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, आंध्रप्रदेश, उत्तरी कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और पंजाब।

Whatsapp Group Join NowClick Now
गौला नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की डूबकर मौतClick Now
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments