ब्रेकिंग : यहां दरका पहाड़, एनएच पर भारी मलबा, खाई में समाई 30 मी. सड़क

0

सीएनई रिपोर्टर, चंपावत


ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड के चम्पावत जिले के स्वाला के समीप पहाड़ी से बड़ी चट्टानें व मलबा भरभरा कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरने से एनएच का एक हिस्सा खाई में समा गया है। जिसके चलते यहां मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है और इसे खोलने के प्रयास किये जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार स्वाला के पास भारी बारिश के बाद पहाड़ दरकने के बाद 30 मीटर एनएच खाई में समा गया है। जिसके बाद यहां सड़क मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और सड़क खुलने में काफी वक्त लग सकता है। बताया जा रहा है कि यहां पहाड़ी में मौजूद एक मकान को भी खतरा पैदा हो गया है। वहीं स्वाला में दो और बापरू में एक स्थान में एनएच में भारी मात्रा में मलबा सड़क पर गिरने की सूचना है। बता दें कि चंपावत जनपद अंतर्गत स्वाला में पहाड़ी से अकसर बरसात में मलबा आ जाता है। विगत वर्ष अक्टूबर माह में भी यहां बारिश के बाद मलबा आने से मार्ग करीब दो दिन बंद रहा था।

ज्ञात रहे कि लगातार चार दिन से रूक-रूक कर हो रही भारी बारिश के चलते पहाड़ों में कई स्थानों पर राजमार्गों में मलबा आने की सूचना है। हालांकि प्रशासन पूर्व से ही काफी सजगता बरत रहा है। जगह-जगह जेसीबी भी लगाई गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज का भी यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिगक शनिवार को देहरादून, टिहरी और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। अन्य जिलों में गरज के साथ तेज बौछारें पड़ने की आशंका है।

ADVERTISEMENTS