देवभूमि ने प्रतिष्ठित व्यापारी किशोरी लाल गुप्ता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक सभा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की यहां हुई शोक सभा में प्रतिष्ठित व्यापारी किशोरी लाल गुप्ता के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त…

सूचना विभाग में कार्यरत हरीश सिंह की माता के निधन पर शोक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की यहां हुई शोक सभा में प्रतिष्ठित व्यापारी किशोरी लाल गुप्ता के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शोक सभा में देवभूमि के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने कहा कि क्षेत्र के जाने—माने व्यापारी कमल गुप्ता के पिता बद्री प्रसाद एंड संस के मालिक किशोरी लाल गुप्ता अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका गत दिवस 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना जाहिर करते हुए ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शोक जताने वालों में देवभूमि व्यापार मंडल के देवभूमि के जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला महासचिव सुसुफ तिवारी, जिला महिला उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अन्नू साह, सचिव जगत ​तिवारी, सचिव राजेंद्र प्रसाद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता मंगल सिंह बिष्ट, जिला संगठन मंत्री गणेश दत्त जोशी, नगर उपाध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी, उपायक्ष दिनेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष स्नेहा चौहान, महासचिव राम प्रकाश निरंकारी, उप सचिव मोहम्मद निशाद, कमल सनवाल, करन पाडे, दीपक भट्ट, दीक्षित जोशी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *