सीएचसी सुयालबाड़ी में फ्री मेडिकल कैंप में मरीजों का हेल्थ चेकअप
✒️ शूगर, खून, बीपी आदि की जांच
सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुरोध तथा मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल के आदेश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
ADVERTISEMENTS
इस मौके पर बीपी, शूगर, खून आदि की जांच की गई। साथ ही ई.सी.जी. आदि भी किए गए। हैल्थ कैंप में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सत्यवीर सिंह, वरिष्ठ नरसिंह अधिकारी आशा, आरती व कमलेश, फार्मेसी अधिकारी सुधीर कुमार वर्मा, लैब तकनीशियन अनीता चौहान व चंपा जीना, दंत स्वास्थ्य निरीक्षक दीपा पांडे, वार्ड बॉय बसंत कुमार उप्रेती और संबंधित क्षेत्र के आशा कार्यकर्ती व अन्य उपस्थित थे। शिविर में कुल 34 मरीजों की जांच हुई। बीपी व शूगर के 26 तथा 07 लोगों के खून की जांच की गई।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।