विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा के आदेश पर प्रभारी चिकित्साधिकारी के निर्देशन में गौनियारो एवं ल्वाड़ में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई।
ADVERTISEMENTS
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाया। गौनियारो में सर्दी, जुखाम, बुखार के कुल 108 मरीज देखे गये। वहीं, ल्वाड़ा डोबा में कुल 47 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर में आए मरीजों के होमोग्लोबिन, शूगर, बीपी व अन्य जांचें की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. हिमेश, डॉ. तृप्ति, फार्मासिस्ट निर्मला, स्टॉफ नर्स भावना जीना, लैब टैक्नीशियन राजपाल, ब्लॉक कम्यूनिटी मोबिलाइजर प्रकाश पांडे सहित आशा कार्यकर्ती ज्योतसना, लीला, कविता आदि मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।