HomeUttarakhandAlmoraदु:खद : अल्मोड़ा में तैनात हेड कांस्टेबल का निधन

दु:खद : अल्मोड़ा में तैनात हेड कांस्टेबल का निधन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा : अल्मोड़ा पुलिस परिवार के हेड कांस्टेबल प्रवीन सिंह बिष्ट का आज देहावसान हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से अल्मोड़ा पुलिस परिवार बेहद दुखी है और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

यहां पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल प्रवीन सिंह बिष्ट वर्ष 2021 में ही उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। जो वर्तमान में पुलिस परिक्षेत्रीय कार्यालय नैनीताल से संबद्ध थे। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका किंग जार्जेज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में उपचार चल रहा था। उपचार के चलते आज उन्होंने दम तोड़ दिया।

यहां पुलिस परिवार ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। शोक संवेदना में कहा है कि पुलिस विभाग में दिवंगत प्रवीन सिंह बिष्ट के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनके अचानक दुनिया से चले जाने को पुलिस परिवार की बड़ी क्षति बताया।

पुलिस परिवार ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और उनके परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments