HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: सच्चे समाज सुधारक थे स्व. हरि प्रसाद टम्टा

अल्मोड़ा: सच्चे समाज सुधारक थे स्व. हरि प्रसाद टम्टा

👉 136वीं जयंती पर किए गए याद, तमाम लोगों ने दी श्रद्धांजलि

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: समाजसेवी, समाज सुधारक एवं कुशल राजनीतिज्ञ स्व. हरि प्रसाद टम्टा को आज 136वीं जयंती पर याद किया गया। यहां चौघानपाटा स्थित पार्क में स्थापित उनकी आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए जयंती समारोह आयोजित हुआ और उनके समाज हित में किए गए कार्यों का स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके सपनों को साकार करने पर जोर दिया गया।

समारोह में सांसद अजय टम्टा ने स्व. हरि प्रसाद टम्टा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा उनके सपनों को साकार करने के लिए हर संभव प्रयत्न करेंगे। उन्होंने कहा कि स्व. हरिप्रसाद टम्टा के नाम पर अल्मोड़ा में एक बड़ा शिल्प केन्द्र बनाने के लिये सरकार से धनराशि स्वीकृत कराई है। उन्होंने कहा हरि प्रसाद टम्टा केवल अल्मोड़ा में ही नहीं, बल्कि गोंडा बस्ती क्षेत्र में लोकप्रिय रहे, जहां उन्हें आज भी लोग याद करते हैं, क्योंकि उन्होंने गोंडा से निर्विरोध विधायक रहकर कई कार्य किए। प्रो. बीडीएस नेगी ने कहा कि आज अल्मोड़ा में विश्वविद्यालय बना है, उसके मूल में हरि प्रसाद टम्टा का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने अपना होटल भी अल्मोडा कालेज को दान दे दिया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने हरि प्रसाद टम्टा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि समाज सुधार के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। अल्मोड़ा अर्बन बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनन्द सिंह बगड्वाल ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अपनी बात रखी। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने हरि प्रसाद टम्टा को सच्चा समाज सुधारक बताया। पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा कि हरि प्रसाद टम्टा का सम्मान अंग्रेज भी करते थे। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव दयाकृष्ण कांडपाल ने कहा कि स्व. हरि प्रसाद टम्टा एक निष्पक्ष समता मूलक समाज की कल्पना लेकर चले और उन्होंने समता अखबार का प्रकाशन किया।

अन्य वक्ताओं ने कहा की स्व. हरि प्रसाद टम्टा एक समाज सेवक ही नहीं बल्कि एक कुशल राजनीतिक व पत्रकार भी थे। उन्होंने दलित समाज की भलाई के लिए कुमाऊं में तमाम कार्य किये तथा भूमिहीनों को बसाया। इसके अलावा पहाड़ के शिल्पकारों को मान—सम्मान दिलाने के लिए कुमाऊं शिल्पकार सभा की स्थापना की। वक्ताओं ने कहा कि हरि प्रसाद टम्टा सर्व समाज के हितैषी थे। कार्यक्रम को अख्तर हुसैन, कांग्रेस अध्यक्ष तारा दत्त जोशी आदि ने भी संबोधित किया जबकि एडवोकेट महेश लाल टम्टा ने सभा का शुभारंभ करते हुए हरि प्रसाद टम्टा पर आधार वक्तव्य दिया। कार्यक्रम का संचालन त्रिलोचन जोशी ने किया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व सभासद स्व. सचिन टम्टा को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर शशि टम्टा, शैफाली टम्टा, डा. प्रमोद टम्टा, जंग बहादुर थापा, बिशन दत्त जोशी, कैलाश गुरुरानी, हरीश लाल, लल्लू राम, किशन लाल, सुमित टम्टा, सुरेन्द्र टम्टा, अजित टम्टा, पूरन रौतेला, डा. बसन्त आर्या, अखिलेश टम्टा आदि कई लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments