HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : हरीश रावत का तूफानी दौरा, अल्मोड़ा में खैरमकदम, कहा—डबल इंजन...

अल्मोड़ा : हरीश रावत का तूफानी दौरा, अल्मोड़ा में खैरमकदम, कहा—डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर फेल

अल्मोड़ा, 11 अगस्त। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत अपने तूफानी कुमाऊं भ्रमण के दौरान बुधवार रा​त अल्मोड़ा पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार खैरमकदम किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार फेल हो गई है। नये काम करना तो दूर, इस सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यों को भी रोक दिया है।
यहां पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री रावत ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। इस डबल इंजन सरकार ने नये विकास कार्य करना तो दूर, उलट पूर्ववर्ती कांंग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत कार्यों को रोक दिया है। श्री रावत ने प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि बेरोजगारों के लिए भाजपा सरकार के पास कोई स्पष्ट नीति तक नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ कांंग्रेस की नीतियों को जनता तक ले जाने का आह्वान किया। श्री रावत ने अपने इस तूफानी दौरे में कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांंग्रेस सरकार में अल्मोड़ा के विकास के लिए स्वीकृत फूड क्राफ्ट इस्टीट्यूट, मेडिकल कालेज, पेयजल योजना, साइंस सिटी पार्क, चिड़ियाघर, बन्दरबाड़ा, अर्न्तराज्यीय बस अड्डे आदि के कार्य सरकार ने लटका दिए हैं। तत्पश्चात कांंग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन पर कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज तिवाड़ी, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, सिकन्दर पवार, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवाड़ी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, जिला पंचायत सदस्य जीवन भण्डारी, देवेन्द्र बिष्ट, महेन्द्र बिष्ट, राजेन्द्र बाराकोटी, भूपेन्द्र भोज, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, वैभव पान्डेय, एड. महेश चन्द्र, दीप सिंह डांगी, हाजी नूर खान, किशनलाल, आनन्द सिंह ऐरी, कुन्दन भण्डारी, खजान गुड्डू, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, गीता मेहरा, कार्तिक साह, राजेन्द्र प्रसाद, सतीश पान्डेय, सरिता टम्टा, बीना स्टीफन, ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा, प्रीति बिष्ट, संजय दुर्गापाल, बिन्दु रौतैला, मुकेश नेगी, किरन साह, ममता तिवारी, पारितोष जोशी, तारा चन्द्र जोशी, पानसिंह बिष्ट, मनोज भन्डारी, जगदीश लटवाल, सुन्दर बिष्ट, सचिन आर्या, दीपक खोलिया, अर्जुन लटवाल, प्रकाश पन्त आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad


बाड़ेछीना : भ्रमण करते हुए श्री रावत ने बाड़ेछीना में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जहां उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की और कहा कि कांंग्रेस कार्यकर्ता एकजुटता से कांंग्रेस की नीतियों को जनता तक ले जाएं। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख धरम सिंह मेहरा, कांंग्रेस ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह सुप्याल, न्याय पंचायत अध्यक्ष प्रताप राम, देव राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक जोशी व मनोज बिष्ट, खड़क राम, दीपक भट्ट, कमल भट्ट, चन्द्रशेखर पान्डेय, भगवती मटेला, भुवन चन्द्र पान्डेय, दीपक सनवाल, कनिष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि ललित कुमार आर्या, मनोज बिष्ट, प्रमोद भट्ट, गोपाल मेहरा, महेश राम, नन्द राम, लाखन सिंह, दीवान नैनवाल आदि कई कांग्रेसी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments