HomeUttarakhandHaridwarहरिद्वार : रोशनाबाद जेल से दो कैदी फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

हरिद्वार : रोशनाबाद जेल से दो कैदी फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

Haridwar News | जिला कारागार रोशनाबाद से शुक्रवार की देर रात दो कैदी रामलीला और निर्माण कार्य का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिससे जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस दोनों कैदियों की तलाश में जुटी है। कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जानकारी के मुताबिक, कैदी पंकज निवासी रुड़की और राजकुमार निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश रोशनाबाद जेल में बंद थे। पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था तो राजकुमार अपहरण के मामले में विचाराधीन कैदी है। बताया जा रहा है कि रामलीला जेल में चल रही थी। साथ ही कुछ निर्माण भी अंदर चल रहा है। जिसको लेकर एक सीढ़ी लगी हुई थी। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर दोनों कैदी फरार हो गए।

ऐसे में जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए है। फिलहाल जेल प्रशासन से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं हो सका। उधर पुलिस अधिकारियों का कहना कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments