HomeUttarakhandHaridwarहरिद्वार : कूड़े के ढेर में मिला नवजात का शव

हरिद्वार : कूड़े के ढेर में मिला नवजात का शव

ADVERTISEMENTS

Haridwar News | हरिद्वार जिले के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक महीने की नवजात का शव कूड़े के ढेर में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया शव 10-15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। बीमारी से मौत होने के बाद शव को कूड़े में फेंक दिया गया होगा।

पुलिस के अनुसार, शनिवार की सुबह सूचना मिली कि ग्राम आन्नेकी में कूड़े के ढेर में एक नवजात का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। पड़ताल में शव एक माह की नवजात का प्रतीत हो रहा है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

10-15 दिन पुराने शव से बदबू उठने पर लोगों ने देखा और फिर पुलिस को सूचना दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। शव किसने फेंका है, इस संबंध में जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments