HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : परिवहन निगम को घाटा प्रतिपूर्ति के जारी हुए 24...

Almora News : परिवहन निगम को घाटा प्रतिपूर्ति के जारी हुए 24 करोड़, आभार सीएम ! ठेकेरार कर रहा एनएचएम कर्मियों का उत्पीड़न, इसका भी लें संज्ञान, भारतीय मजदूर संघ की अपील

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

भारतीय मजदूर संघ ने परिवहन निगम को 24 करोड़ रुपया पर्वतीय मार्गों के घाटे की प्रतिपूर्ति के रूप में स्वीकृत किए जाने पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार प्रकट किया है। साथ ही अन्य लंबित मांगों को पूरा किए जाने की मांग की है। आरोप लगया है कि अल्मोड़ा जनपद में एनएचएम आउटसोर्स कर्मचारियों का ठेकेदार द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है, उनका मानदेय नियम विरूद्ध तरीके से काटा गया है। जिलाध्यक्ष उमेश जोशी व जिला मंत्री महेश जोशी ने यहां जारी बयान में कहा कि संगठन को उम्मीद है कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री परिवहन निगम के लिए कोरोना काल मे संचालन न हो पाने के कारण हुए घाटे का भी संज्ञान लेंगे। आपदा मद से 100 करोड़ रुपया परिवहन निगम कर्मचारियों के रुके हुए 5 माह के वेतन के लिए अपने वादे के मुताबिक जारी करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मिंयों का मानदेय भी शीघ्र जारी करने की मांग की है। अल्मोड़ा जिले में एनएचएम में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ किये जा रहे ठेकेदार के अत्याचार की उन्होंने तीव्र भर्त्सना की है तथा मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्राइवेट आउटसोर्स एजेंसियों से सरकारी योजनाओं, विभागों व निगमों में मानव संसाधन की आपूर्ति बंद करवाने व इनके स्थान पर कार्यरत कर्मियों को उपनल से सम्बद्ध करने की दिशा में शीघ्र निर्णय हो, ठेकेदार द्वारा अल्मोड़ा में एनएचएम कर्मियों के नियमविरुद्ध काटी गई मानदेय की राशि को शीघ्र दिलाये जाने की मांग भी उन्होंने की है.

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments