HomeUttarakhandUdham Singh Nagarशादी की खुशियां मातम में बदलीं: विवाह के महज सात दिन बाद...

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: विवाह के महज सात दिन बाद इकलौते बेटे की संदिग्ध मौत

सीएनई रिपोर्टर, ऊधम सिंह नगर। जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां शादी के महज सात दिन बाद एक परिवार के इकलौते चिराग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd

इस दुखद हादसे के बाद से शादी वाले घर की खुशियां पल भर में चीख-पुकार में बदल गई हैं और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सितारगंज तहसील के शक्तिफार्म पहाड़ी बसगर गांव के रहने वाले 37 वर्षीय मुकेश क्वाराली सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करते थे। मुकेश अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले बेटे थे, जिनके सिर से पिता जीवन सिंह का साया पहले ही उठ चुका था। परिवार में उनकी मां और दो बहनें हैं। मुकेश का विवाह अभी बीते 25 जून को ही रामनगर की रहने वाली रुचि के साथ बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ था। घर में नई नवेली दुल्हन के आगमन से उत्सव का माहौल था और शादी की रस्में पूरी की जा रही थीं।

रोजमर्रा की तरह शुक्रवार सुबह भी मुकेश को अपनी ड्यूटी पर जाना था। जब सुबह काफी देर होने के बाद भी वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकले, तो परिजनों को कुछ अनहोनी की आशंका हुई। परिजन उन्हें जगाने के लिए कमरे के भीतर गए, तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मुकेश अपने बिस्तर पर पूरी तरह अचेत अवस्था में पड़े हुए थे।

परिजनों ने उन्हें होश में लाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हंसते-खेलते युवा की इस तरह हुई मौत से हर कोई स्तब्ध है। मौत की परिस्थितियां बेहद संदिग्ध बताई जा रही हैं।

हाथों की मेहंदी छूटने से पहले ही उजड़े सुहाग के कारण नवविवाहिता रुचि गहरे सदमे में है, वहीं इकलौते बेटे की असमय मौत से वृद्ध मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे पहाड़ी बसगर गांव को झकझोर कर रख दिया है और हर आंख नम है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments