पनुवानौला में रामलीला का मंचन जारी रहा। रामलीला आयोजन में सभी पात्रों द्वारा विविध लीलाओं का सफल मंचन किया जा रहा है और दर्शक तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।
यहां सातवें दिन के रामलीला मंचन में मुख्य दृश्य राम हनुमान मिलन, हनुमान का राम सुग्रीव की मित्रता कराना, सुग्रीव राम को जनक नंदिनी के बारे में बतलाना व राम सुग्रीव से मित्रता कर बालि के अत्याचारों से सुग्रीव को मुक्त कराना, सुग्रीव को राजा व अंगद को युवराज का टीका लक्ष्मण के द्वारा कराना, राम का हनुमान को सीता की सुधि के लिए लंका भेजना मुख्य आकर्षण रहे। जिसमें राम की भूमिका में सूरज बिष्ट ,लक्ष्मण कमल जोशी, सीता सुमित सुयाल, सुग्रीव अजय सुयाल ,बालि पंकज सुयाल तारा अर्जुन बनौला, हनुमान कुंदन सिंह गैड़ा व अक्षय कुमार की भूमिका में रवि जोशी रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।