HomeUttarakhandAlmoraनर नारायण सेवा : हंस फाउंडेशन के सहयोग से कुष्ठ रोगियों का...

नर नारायण सेवा : हंस फाउंडेशन के सहयोग से कुष्ठ रोगियों का गर्म रजाइयों का वितरण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

समाज सेवा के उच्च आदर्शों को समर्पित संस्था हंस फाउंडेशन की माता मंगला व भोले महाराज के सहयोग से आज कुष्ठ आश्रम ढुंगाधारा में गरीब व असहाय लोगों को रजाइयां वितरित की गई। पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी व समाजसेवी प्रकाश रावत के सहयोग से यह आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि हंस फाउंडेशन लगभग 4 सालों से कुष्ठ रोग आश्रम में रह रहे लोगों के नियमित रूप से भोजन आदि की व्यवस्था कर रहा है। इस मौके पर प्रकाश रावत ने मंगला माता व भोले बाबा का आभार व्यक्त किया और उनके दीर्घ आयु होने की कामना की। श्रीमती शोभा जोशी ने कहा कि वह इस नए साल में सभी के स्वस्थ व सुखी रहने की कामना करती हैं। इस मौके पर मनीराज मटेला, कमल किशोर, नरेंद्र चम्याल, दीपा पांडे, सपना रजवार आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments