HomeUttarakhandBageshwarहंस फाउंडेशन ने दी कपकोट क्षेत्र को एक एंबुलेंस

हंस फाउंडेशन ने दी कपकोट क्षेत्र को एक एंबुलेंस

ADVERTISEMENTS

कपकोट। हंस फाउंडेशन ने जनहित की सेवाओं हेतु के लिए विधानसभा कपकोट क्षेत्र को एक एंबुलेंस दी। क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया।

उन्होंने कहा कि कपकोट क्षेत्र दूर तक फैला है। यह वाहन लोगों को मदद करने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने लोगों से वाहन का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। लोगों ने हंस फाउंडेशन के प्रति आभार जताया है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, विक्रम सिंह शाही, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गढ़िया, जिला पंचायत सदस्य प्रभा गड़िया समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट के कर्मचारी मौजूद रहे।

बागेश्वर ब्रेकिंग : संदिग्ध परिस्थितियों में बुर्जुग की मौत, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments