HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : तस्करी के आरोप में अपाहिज गिरफ्तार, पास में रखे...

Almora News : तस्करी के आरोप में अपाहिज गिरफ्तार, पास में रखे बैग से बरामद हुआ 9 हजार का गांजा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

सल्ट पुलिस ने एक व्यक्ति को 01.810 किग्रा गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद माल की कीमत 9050 रूपये आंकी गई है। आरोपी व्यक्ति अपाहिज है और उसका पूर्व में कोई आपराधिक रिकार्ड नही बताया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि एसएसपी पंकज भट्ट ने जनपद की सभी थाना—चौकी पुलिस व एसओजी को मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं। पुलिस द्वारा तस्करी में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी का क्रम लगातार जारी है। इसी क्रम में सल्ट पुलिस द्वारा नशीले पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कार्यालय से दी गई जानकारी में बताया जा रहा है कि गत दिवस थानाध्यक्ष सल्ट धीरेन्द्र पंत, कानि दीपक सिंह द्वारा डोटियाल तिराहा के पास चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अतर सिंह पुत्र भागीरथ सिंह निवासी काली मंदिर सूत मील काशीपुर यूएसनगर के कब्जे से काले बैग में कुल 01.810 किलोग्राम कीमत 9050 रूपये बरामद किया गया। उक्त सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सल्ट धीरेन्द्र पंत ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा डोटियाल तिराहा के पास चैकिंग के दौरान संदिग्ध प्रतित होने पर उक्त व्यक्ति को चैक करने पर गांजा बरादम किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। इधर थानाध्यक्ष सल्ट ने सीएनई को बताया कि संदेह के आधार पर इस व्यक्ति की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से गांजा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति का कोई आपराधिक रिकार्ड नही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments