बागेश्वर। जनपद में आज कोरोना के 6 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ. बीडी जोशी ने इसकी पुष्टि करते हुए ब ताया है कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 175 लोगों के सैंपल भेजे गये हैं। इस प्रकार अब तक 10286 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 269 पॉजिटिव केस आये हैं, जिनमें से 191 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविंड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। शेष 77 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविड चिकित्सालय बागेश्वर में किया जा रहा है।एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है। सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना संक्रमण के 6 नये केस आये हैं। इसके अलावा आज कोविड चिकित्सालय से 6 मरीजो को डिस्चार्ज भी किया गया है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


