HomeUttarakhandNainitalमोटाहल्दू न्यूज : हल्द्वानी के युगल जोशी ने 12वीं की मैरिट में...

मोटाहल्दू न्यूज : हल्द्वानी के युगल जोशी ने 12वीं की मैरिट में प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान

विक्की पाठक

ADVERTISEMENTSAd Ad

मोटाहल्दू। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम जैसे ही आज जारी हुआ तो कई छात्र-छत्राओं चेहरों में मुस्कान आ गई तो कई छात्र एवं छात्राओं के हाथ निराशा भी लगी है। यहां के दुर्गम क्षेत्र स्थित विद्यालय के छात्र युगल जोशी ने 12वीं की मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। युगल जोशी का कहना है कि वह शिक्षक बनना चाहते हैं। नैनीताल जिले के राजकीय इंटर कॉलेज प्यूड़ा के मेधावी छात्र युगल जोशी ने 12वीं परीक्षा की मेरिट लिस्ट में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

युगल को कुल 477- 95.40 फीसदी अंक मिले हैं उसने गणित में 95, इंग्लिश में 97, भौतिक विज्ञान में 99, रसायन विज्ञान में 92, जीव विज्ञान में 94 अंक प्राप्त किए हैं। युगल के पिता प्रकाश चंद जोशी राइंका प्यूड़ा में ही गणित के शिक्षक हैं। जबकि माता मीना जोशी गृहणी हैं। इस बीच युगल ने सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। उसने बताया कि मेरिट में स्थान पाने के लिए उसने मन लगाकर पढ़ाई की।

उन्होंने बगैर ट्यूशन के ही यह सफलता हासिल की है। युगल ने दसवीं कक्षा में भी मेरिट सूची में प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया था। युगल शिक्षक बनना चाहते हैं। वह यहां बरेली रोड स्थित धान मिल में रहते हैं। वहीं युगल के पिता प्रकाश चंद जोशी पूर्व में राजकीय इंटर कॉलेज मोतीनगर में गणित के अध्यापक रहे हैं। उनके पढ़ाए हुए छात्र प्रदेश के कई विभागों में सेवाएं दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments