HomeUncategorizedकिच्छा न्यूज : भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने...

किच्छा न्यूज : भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने मुंडाए सिर, सरकार का किया पिंडदान

ADVERTISEMENTS

किच्छा। उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर जनविरोधी होने तथा तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नगर अध्यक्ष तथा ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने सिर का मुंडन कराते हुए विरोध जताया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और भाजपा सरकार का पिंड दान भी किया। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी व विकास विरोधी नीतियों से आम जनता त्रस्त है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा तथा प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता नगर के महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित हुए।

इस मौके पर प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह, राहुल गांधी यूथ बिग्रेड के पूर्व प्रदेश सचिव बंटी पपनेजा तथा कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण बिष्ट ने कहा कि भाजपा शासन में किसान, मजदूर, व्यापारी सहित आम जनमानस परेशान है और आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। उन्होंने कहा कि महंगाई पर अंकुश लगाने में भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है, आए दिन पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है, जिसका सीधा असर सब्जी, खाद्य सामग्री तथा खाने-पीने के सामान पर पडने से लगातार महंगाई में वृद्धि हो रही है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

कांग्रेसियों ने रुद्रपुर में सीपीयू पुलिस कर्मियों द्वारा बाइक सवार युवक के माथे में चाबी गोदने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। महाराणा प्रताप चौक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा तथा ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी ने अपने सिर का मुंडन कराते हुए प्रदेश सरकार तथा भाजपा पर तमाम गंभीर आरोप लगाए और प्रदेश सरकार को नकारा बताते हुए भाजपा सरकार का पिंडदान किया।

इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान दलीप सिंह बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जितेंद्र सिंह संधू, मंगली प्रसाद गंगवार, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष राजकुमार बजाज, नगर संगठन महामंत्री फिरदौस सलमानी, विनोद कोरंगा, कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष अक्षय बाबा, अर्जुन सिंह, पूर्व सभासद धनीराम, राजेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह पोला, विजय सक्सेना, पीयूष गंगवार, उदय सिंह, रवि कुमार आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments