HomeCrimeहल्द्वानी : पत्नी से हुए मामूली विवाद के बाद पति ने जहरीला...

हल्द्वानी : पत्नी से हुए मामूली विवाद के बाद पति ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

हल्द्वानी। यहां मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक 32 वर्षीय एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक का पत्नी से मामूली विवाद हुआ था जिसके बाद उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का ये आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जानकारी के अनुसार मूल रूप से कोटाबाग का रहने वाला 32 वर्षीय दीपक राम हल्द्वानी के लालडांठ में किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार शाम दोनों पति-पत्नी में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद दीपक राम ने घर में रखे जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।

आनन-फानन में पत्नी उसको सुशीला तिवारी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

हल्द्वानी : शहर के स्पा सेंटरों में छापा, अनियमितता मिलने पर लगा 10 हजार का चालान

अब मदर डेयरी ने दिया ग्राहकों को झटका, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में बढ़ाए दूध के दाम, जानें नई कीमतें

उत्तराखंड हादसा : दुल्हन लेने आए थे बाराती, हुए तेज रफ्तार कार के शिकार, दो की मौत

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज एक बार फिर सुर्खियों में – रैगिंग का वीडियो वायरल, 27 MBBS छात्रों के सिर मुंडवाए

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments