HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान

हल्द्वानी : महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान

Haldwani News | हल्द्वानी के टीपी नगर चौकी क्षेत्र की निलियम कॉलोनी स्थित सद्भावना एंक्लेव में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस के अनुसार मूल जाखनी उप्रेती गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ निवासी 26 वर्षीय दिव्या भंडारी हल्द्वानी के निलियम कॉलोनी स्थित सद्भावना एंक्लेव में चार साल के बच्चे के साथ किराये के मकान में रहती थी। दिव्या का पति पूरन सिंह भंडारी बरेली के एक होटल में काम करता है।

सोमवार दोपहर मकान मालिक ने टीपी नगर चौकी पुलिस को दिव्या के फांसी के फंदे में लटके होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को फंदे से नीचे उतारा, इसके बाद अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

चौकी प्रभारी पंकज जोशी ने बताया कि महिला का पति पहुंच गया है। फांसी के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। महिला के मायके वालों को भी सूचित कर दिया गया है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मायकेवालों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

उत्तराखंड : PWD में बंपर तबादले, देखें लिस्ट- Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments