HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : चोरगलिया मार्ग पर नाले में गिरी बोलेरो, शीशे तोड़कर यात्रियों...

नैनीताल : चोरगलिया मार्ग पर नाले में गिरी बोलेरो, शीशे तोड़कर यात्रियों को निकाला बाहर

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube

Nainital News | पर्वतीय क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश से चोरगलिया मुख्य राज्य मार्ग में स्थित सूर्या नाला अचानक उफान पर आ गया। इसी दौरान नाला पार करते समय सवारियों से भरी बोलेरो पानी में बह गई।

ADVERTISEMENTS

पुलिस के अनुसार सोमवार शाम करीब छह बजे शेर नाला अचानक ऊफान पर आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को पानी कम होने तक नाला पार नहीं करने को कहा। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब दो घंटे बाद पानी कम होने पर एक बोलेरो टैक्सी को चालक ने आगे बढ़ाया लेकिन अचानक गड्ढे में टैक्सी गिर गई। टैक्सी में चालक समेत आठ यात्री सवार थे।

मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने पानी में जाकर गाड़ी के शीशे तोड़कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया कि यात्रियों में महिला और उसका आठ साल का बच्चा भी था।

गाड़ी को राजेंद्र सिंह पुत्र भवान सिंह निवासी ग्राम नाली गंगोलीहाट पिथौरागढ़ चला रहा था। बताया कि प्रमोद सिंह पुत्र गंगा सिंह ग्राम नाली गंगोलीहाट और नेपाली मूल के पदम रावल, बड़ी रावल के अलावा अन्य यात्री थे। बाद में सभी अन्य वाहनों से गंतव्य को चले गए।

उत्तराखंड : PWD में बंपर तबादले, देखें लिस्ट- Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments