HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : महिला को पीट-पीटकर किया लहूलुहान, महिला के 8 और युवक...

हल्द्वानी : महिला को पीट-पीटकर किया लहूलुहान, महिला के 8 और युवक के सिर में 20 टांके

हल्द्वानी समाचार | बहुउद्देशीय भवन पहुंची एक महिला ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत की है। आरोप है कि मोहल्ले में लड़ाई-झगड़े के बाद कुछ लोगों ने उसे व उसके परिवार के एक युवक को बुरी तरह पीटा। इलाज के दौरान महिला के सिर में 8 और युवक के सिर में 20 टांके आए हैं।

ADVERTISEMENTS

वनभूलपुरा निवासी महिला सोनम का करीब पांच दिन पहले उसके ही मोहल्ले में झगड़ा हो गया था। इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीट-पीटकर माहिला को लहूलुहान कर दिया। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीटा।

परिवार वाले घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां महिला के सिर में 8 और युवक के सिर में 20 टांके आए हैं। महिला का कहना है कि चार दिन से पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments