HomeUttarakhandAlmoraAlmora Braking: हल्द्वानी ठिकाने लगाने जा रहा था 50 हजार की चरस,...

Almora Braking: हल्द्वानी ठिकाने लगाने जा रहा था 50 हजार की चरस, राह में पुलिस ने दबोच डाला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान बदस्तूर जारी है। इसी सिलसिले में मोरनौला में करीब 50 हजार रुपये की चरस के साथ एक व्यक्ति को दबोचा है। जो यह चरस बेचने के लिए हल्द्वानी ले जा रहा था।

मामला गत दिवस का है। लमगड़ा थानांर्तत मोरनौला चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक सौरभ भारती मोरनौला तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच शहरफाटक की ओर जा रहे व्यक्ति की सकपकाहट से उस पर शक हुआ। उन्होंने मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर व्यक्ति को रोका और पूछताछ करते हुए तलाशी ली। ग्राम चक दलाड़, पोस्ट नाई, तहसील धारी, नैनीताल निवासी व्यक्ति गणेश सिंह पुत्र तेज सिंह के कब्जे से 506 ग्राम चरस बरामद हो गई। जिसकी कीमत करीब 50,600 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की।

चौकी प्रभारी सौरभ भारती ने बताया कि गणेश सिंह चरस को बेचने के लिए हल्द्वानी ले जा रहा था। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सौरभ भारती समेत कांस्टेबिल दिवान राम व विजय चन्द्र शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments