HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : प्रेमी युगल suicide case में आया नया मोड़, दो माह...

हल्द्वानी : प्रेमी युगल suicide case में आया नया मोड़, दो माह की गर्भवती निकली युवती

हल्द्वानी। भीमताल ब्लॉक के हैड़ाखान स्थित स्यूडा गांव में प्रेमी युगल के आत्महत्या मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, जिस युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर जान दी, वह दो माह की गर्भवती थी। पुलिस ने शिशु व प्रेमी के डीएनए सैंपल सुरक्षित रख लिए हैं। इन्हें जांच के लिए देहरादून लैब भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd

lover couple suicide case
आपको बता दें कि, बीते रविवार को हैड़ाखान स्यूड़ा गांव निवासी राम सिंह पुत्र गणेश सिंह ने अपने ही गांव की रहने वाली 18 वर्षीय अनीता पुत्री लक्ष्मण के साथ खुदकुशी कर ली थी। दोनों के शव प्रेमी के ढाबे से बरामद हुए थे।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतका ने जहर खाने से पहले चाकू से अपना गला काटने का प्रयास किया। गले से रक्तस्राव होते ही उसने अपने गले को चुन्नी से हल्की गांठ लगाकर बांध लिया था। तांकि खून न बह सके। पुलिस के मुताबिक युवक ने युवती से पहले जहर खाया। इसके बाद युवती ने भी जहर निगला।

मेडिकल पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल आर्या ने बताया कि पोस्टमार्टम में सामने आया कि मृतका दो माह की गर्भवती थी। शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिए गए हैं। वहीं युवक व शिशु के डीएनए सैंपल लिए गए हैं।

पूर्व प्रकाशित संबंधित ख़बर —

उत्तराखंड ब्रेकिंग : खाई में गिरी शादी समारोह से लौट रही मैक्स, 06 की मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments