HomeAccidentउत्तराखंड ब्रेकिंग : खाई में गिरी शादी समारोह से लौट रही मैक्स,...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : खाई में गिरी शादी समारोह से लौट रही मैक्स, 06 की मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, पौड़ी

पौड़ी जिले से एक दर्दनाक हादसे की ख़बर आ रही है। यहां विवाह समारोह से लौट रहे लोगों की एक मैक्स गहरी में जा गिरी। इस हादसे में 06 लोगों की मौत हो गई, जबकि 04 लोग गम्भीर रूप से घायल हैं।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

जानकारी के अनुसार पौड़ी जनपद के चाकीसैन तहसील अंतर्गत स्‍योली तल्‍ली व स्‍योलि मल्‍ली के बीच यह मैक्‍स खाई में गिरी है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। हादसा शाम करीब 06 बजे हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला अस्पताल भर्ती करा दिया गया है।

बताया गया है कि यह हादसा श्रीनगर विधानसभा के पैठाणी क्षेत्र में हुआ है। पैठाणी थाना क्षेत्र के सिलौली से एक बारात डोबरी गांव गई और वापस सिलौली गांव लौट रही थी। तभी अचानक असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पाबौ पीएचसी में उपचार के दौरान एक अन्य व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया।

इधर पैठाणी थानाध्यक्ष विरेंद्र रमोला ने बताया कि शादी समारोह से लौटते समय बारातियों का यह वाहन स्योली मल्ली मोड़ के पास अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस के अनुसार हादसे में अंकित पुत्र प्रकाश लाल ग्राम सिरौली तल्ली, हयात सिंह पुत्र प्रताप सिंह सिरौली, मेहरबान सिंह पुत्र केदार सिंह ग्राम सिलौली, अंबिका तथा दृष्टि पुत्री कलम सिंह गांव जाख की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा सीएचसी पाबौ में उपचार के दौरान मोनिका की मौत हो गई है। घायलों में रविन्द्र सिंह पुत्र रोशन सिंह ग्राम इसोटी एकेश्वर ब्लॉक तथा मोहन पुत्र हयात सिंह शामिल हैं। वहीं, दुर्घटना पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने दुख जताया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments