HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : दि मास्टर्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया टी एम...

हल्द्वानी : दि मास्टर्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया टी एम एस कार्निवाल

हल्द्वानी | सोमवार को दि मास्टर्स स्कूल पनियाली में टी एम एस कार्निवल का आयेजन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।

ADVERTISEMENTSAd

इस अवसर पर प्रमोद तोलिया वरिष्ठ भाजपा नेता, पनियाली ग्राम सभा की प्रधान रागिनी आर्या, बीडीसी मेंबर पनियाली अक्षय सुयाल, ग्राम प्रधान बाजीनियाहल्दू मनीष आर्य उपस्थित रहे।

कार्यकम का प्रारंभ मुख्य अतिथि प्रमोद तोलिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ, अनेक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और वायु, अग्नि, व्योम, वरुण सदनों द्वारा विभिन्न प्रकार की दुकानें खेल-जीतो इनाम पाओ, निशानेबाजी आदि स्टालों लगाई।

बच्चों के लिए मुख्य आकर्षण मिक्की माउस रहा। विद्यालय प्रबंधक चन्दन सिंह रैकवाल और अकादमिक निदेशक नेहा बिष्ट रैकवाल, प्रधानाचार्य रमेश मेहरा, उप प्रधानाचार्य मधुर ऐठानी, विद्यालय परिवार व अभिभावकों ने बच्चों के कार्य की सराहना की।

इस अवसर पर प्रमोद तोलिया ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना देते हुए सभी को वीर बाल दिवस के बारे में बताया व आने वाले नये वर्ष की शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments