HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 3 व नशे के...

हल्द्वानी : सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 3 व नशे के इंजेक्शन के साथ एक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी | बनभूलपुरा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, इनमें एक व्यक्ति नशीले इंजेक्शन और तीन व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में उ.नि. शंकर नयाल, हे.का. हरिकृष्ण मिश्रा, का. दिलशाद अहमद ने थाना बनभूलपुरा क्षेत्र अंतर्गत हसीन की झोपडे के सामने रेलवे पटरी से एक तस्कर को गिरफ्तार किया उसके पास से 6 अदद PRENOGESIC (Buprenorphine Injection IP) व 6 अदद AVIL (Pheniramine Maleate Injection IP) 10 ML नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार हुए फरीद अहमद पुत्र सगीर अहमद निवासी इन्द्रानगर ठोकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, वह पूर्व में भी लूट व स्मैक के केस में जेल जा चुका है।

वहीं पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए तीन व्यक्तियों आसिफ पुत्र नवाब शाह निवासी गोला गेट जवाहर नगर, जामिल पुत्र आबिद निवासी गफूर बस्ती, सलमान पुत्र मो. उमर खान निवासी वार्ड न. 24 गफूर बस्ती थाना बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया उनके पास से 52 पत्ते ताशे के, माचिस मोम्बती व नालफड 1800 रुपये बरामद हुए। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में का. लक्ष्मण राम, का. सुनील कुमार, का. मुनेन्द्र कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments