अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, सड़क पर उतारी की जेसीबी

0
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

हरिद्वार। लक्सर में आज प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से तमाम स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान दुकानों में इस्तेमाल हो रहे घरेलू गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए। साथी ही प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर भी कार्रवाई हुई।


ADVERTISEMENTS

उल्लेखनीय है कि लक्सर में लंबे समय से कुछ व्यापारियों ने अतिक्रमण कर रखा था। नगर पालिका व प्रशासन की चेतावनी को भी इनके द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है। जिस कारण आज लक्सर प्रशासन जेसीबी मशीन लेकर सड़क पर उतर पड़ा।

इस मौके पर लकसर नगर पालिका परिषद, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई।

लक्सर उप जिलाधिकारी द्वारा कई दुकानदारों के चालान कटवाए गए। दुकानों में इस्तेमाल हो रहे घरेलू गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए। पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई की गई।

जिन दुकानदारों से पॉलिथीन जब्त की गई उनके 500—500 के चालान व जिन दुकानदारों से घरेलू सिलेंडर पकड़े गए उनसे 5000 रुपये के चालान के वसूले गए। साथ ही अन्य अतिक्रमण करने वालो पर भी प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हुई।

कई दुकानें जो अस्थाई रूप से बनाई गई थी उन्हें जेसीबी मशीन से तोड़ दिया गया। लक्सर उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को किसी भी हाल में नहीं बक्शा जायेगा।

उन्होंने बताया कि अतिक्रमणकारियों को तीन दिन पहले नोटिस दिया गया था लेकिन उसके बावजूद भी इन लोगों ने अतिक्रमण पीछे हटाना जरूरी नहीं समझा। जिसे लेकर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण पर जेसीबी मशीन चलवा दी गई। अगर भविष्य में भी कोई इस तरह का अतिक्रमण करता पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS