HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार ने चौकी इंचार्ज पर चढ़ाई...

हल्द्वानी : चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार ने चौकी इंचार्ज पर चढ़ाई स्कूटी

हल्द्वानी | बगैर हेलमेट स्कूटी सवार को रोकना चौकी इंचार्ज की जान पर आ गई। यहां बरेली रोड पर बेखौफ युवक ने नियमों की धज्जियां उड़ाते मंडी चौकी इंचार्ज को कुचलने की प्रयास किया। इस दौरान हादसे में चौकी इंचार्ज घायल हो गए। उनका दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया है। हादसे के बाद इलाज के लिए उन्हें एसटीएच में भर्ती करवाया गया है। वहीं स्कूटी सवार मौके से फरार हो गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम मंडी चौकी इंचार्ज विजय मेहता बरेली रोड पर अपनी चौकी के बाहर ही सिपाहियों के साथ गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। तभी बिना हेलमेट के एक स्कूटी सवार एक युवक लालकुआं की ओर जा रहा था। चौकी इंचार्ज ने उसे रोकने का इशारा किया लेकिन उसने सीधे चौकी इंचार्ज के ऊपर ही स्कूटी चढ़ा दी। जिससे चौकी इंचार्ज वहीं पर गिर गए और चोटिल हो गए। वहीं स्कूटी सवार युवक शनि बाजार के रास्ते स्कूटी लेकर वहां से फरार हो गया।

हादसे के बाद साथी जवान उन्हें एसटीएच लेकर पहुंचे। हादसे में उनका दाहिना हाथ टूट गया और शरीर में कई जगह गुमचोट भी आई हैं। दो घंटे बाद विजय मेहता को डॉक्टरों ने अस्पताल से छुट्टी दे। देर रात चौकी इंचार्ज विजय मेहता की ओर से कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर सौंपी गई। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि मामला दर्ज कर जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments