हल्द्वानी ब्रेकिंग : यहां नहर में मिला क्षत-विक्षत शव, हड़कंप- शिनाख्त के प्रयास जारी

0

हल्द्वानी। यहां नैनीताल रोड पर काठगोदाम थाना क्षेत्र में विशाल मेगा मार्ट के पास बहने वाली बरसाती नहर में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार काठगोदाम थाना क्षेत्र में विशाल मेगा मार्ट के पास बहने वाली बरसाती नहर में एक अज्ञात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव पूरी तरह से सड़ गया है, बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र 40 साल के आसपास है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

काठगोदाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

हल्द्वानी : 18 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद डीएम के निर्देश

रविवार और सोमवार भारी बारिश—ओलावृष्टि का पूर्वानुमान

ADVERTISEMENTS