HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : पुलिस और एडवोकेट के बीच हुई मारपीट मामले ने पकड़ा...

हल्द्वानी : पुलिस और एडवोकेट के बीच हुई मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, अधिवक्ताओं ने जजी कोर्ट में धरना प्रदर्शन किया

हल्द्वानी। लालकुआं के घोड़ानाला क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर पुलिस और एडवोकेट के बीच हुई मारपीट के बाद अधिवक्ता की पिटाई से अक्रोशित अधिवक्ताओं ने हल्द्वानी जजी कोर्ट में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

ADVERTISEMENTS

जमीनी विवाद को लेकर पुलिस और एडवोकेट के बीच हुई मारपीट का मामला

Advertisement

बताते चलें कि रविवार को घोड़ानाला क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे खेत में कब्जे को लेकर विवाद के बाद एक पक्ष के अधिवक्ता एसडी जोशी का वीडियो बनाने को लेकर बिंदुखत्ता चौकी इंचार्ज मनोज चौधरी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों के बीच हाथापाई हो गई। जिसके बाद पुलिस अधिवक्ता को कोतवाली ले आई और उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत तमाम संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया।

जिसके बाद माले नेता बहादुर सिंह जंगी के नेतृत्व में भारी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ताओं के साथ ही क्षेत्र के तमाम अधिवक्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर विरोध जताया। इधर अधिवक्ता को पिटाई व उसके खिलाफ की गई कार्यवाही के विरोध में सोमवार को हल्द्वानी जजी कोर्ट में अधिवक्ताओं ने जोरदार धरना प्रदर्शन कर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने व मुकदमा वापस लेने की मांग की। चेतावनी दी की उनकी मांगे नहीं मानी गई तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।

हल्द्वानी बार कार्यकारिणी के बैनर तले सुबह ही सभी लोग जजी परिसर में जुट गए। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि बिन्दुखत्ता में पुलिस ने पहले अधिवक्ता संग अभद्रता की। उसके बाद गलत मुकदमा दर्ज कर लिया। परिहार के मुताबिक जजी परिसर में दोपहर में आम सभा बुलाई गई है। जिसमें इस मामले को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

स्टोरी – व्हाइट सूट-झुकी नजरें, सिंपल लुक में भी Shehnaaz Gill ने ढाया कहर

हल्द्वानी : एसएसपी ने किया निरीक्षक नागरिक पुलिस के दो जवानों का ट्रांसफर

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments