HomeBreaking Newsउत्तराखंड : यहां गुस्साए हाथी ने बाइक सवार को कुचला, अस्पताल में...

उत्तराखंड : यहां गुस्साए हाथी ने बाइक सवार को कुचला, अस्पताल में मौत

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

ADVERTISEMENTS
Advertisement

हरिद्वार में एक बाइक सवार तीन लोगों पर गुस्साए हाथी ने अचानक हमला बोला दिया और एक व्यक्ति को पटक—पटक कर मार डाला, ज​बकि उसके दो अन्य साथियों ने किसी प्रकार नहर में कूद अपनी जान बचा ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना गत दिवस ​रविवार को शाम करीब 4 बजे वन विभाग के कम्पार्टमेंट नंबर सज्जनपुर 09 में नहर पटरी पर हुआ। यह इलाका राजाजी टाइगर रिजर्व से सटा श्यामपुर थाना क्षेत्र है, जहां पूर्व से ही हाथियों का काफी आतंक है। घटनाक्रम के अनुसार रविवार देर शाम को बाइक से श्यामपुर जा रहे ग्रामीण 55 वर्षीय मलकीत पुत्र संतराम की बाइक पर एक हाथी ने हमला कर दिया। इस दौरान उसके दोनों दोस्तों ने नहर में छलांग लगा अपनी जान बचा ली, लेकिन मलकीत हाथी के हमले का शिकार हो गया। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और गंभीर रूप से घायल मलकीत को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments