हल्द्वानी | नैनीताल रोड स्थित सिंचाई नहर में एक सात माह का भ्रूण मिला है। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। नैनीताल रोड पर सौरभ होटल के पास अंडरग्राउंड सिंचाई नहर है। पानी का रुख मोड़ने के लिए यहां तास बनाया गया है। बुधवार को दोपहर के वक्त स्थानीय लोगों ने नहर में एक भ्रूण देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।
ADVERTISEMENTS
कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि सात माह का भ्रूण लड़की का होने की पुष्टि हुई है। भ्रूण नहर में किसने फेंका, इसकी जांच के लिए घटना स्थल से काठगोदाम तक सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।