HomeBreaking Newsभाजपा की दूसरी सूची में 72 नाम, हरिद्वार-गढ़वाल सीट से इन पर...

भाजपा की दूसरी सूची में 72 नाम, हरिद्वार-गढ़वाल सीट से इन पर लगाया दांव

नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार की शाम भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी हुई। इसमें 72 नाम शामिल हैं। नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल खट्टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे।

ADVERTISEMENTSAd

भाजपा ने 2 मार्च को जारी पहली लिस्ट में 16 राज्य और दो UT से 195 कैंडिडेट्स के नाम जारी किए थे। पहली और दूसरी लिस्ट को मिलाकर पार्टी ने अब तक कुल 267 कैंडिडेट्स के नाम जारी कर दिए हैं। लेकिन आसनसोल सीट से पवन सिंह और बाराबंकी से उपेंद्र रावत ने नाम वापस ले लिया है।

उत्तराखंड से दो नए चेहरों को मौका

उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान हो चुका है। पहली सूची में 3 नामों का ऐलान किया गया था। आज जारी दूसरी सूची में बाकी के 2 नामों का ऐलान किया गया है। पहली सूची में तीनों प्रत्याशी रिपीट किए गए थे, जबकि आज जारी दूसरी सूची में दोनों नए चेहरे गढ़वाल से अनिल बलूनी और हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत को मौका दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments