HomeBreaking Newsहल्द्वानी : स्पा सेंटरों पर धड़ाधड़ छापे, हड़कंप ! इन 04 पर...

हल्द्वानी : स्पा सेंटरों पर धड़ाधड़ छापे, हड़कंप ! इन 04 पर हुई कार्रवाई

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिक टीम ने शहर के कई स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। छापे की कार्रवाई से स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। चार सेंटरों पर अनियमितता मिलने पर 40 हजार की चालानी कार्रवाई की गई।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिक टीम को जनपद में स्थित सभी होटलों तथा स्पा सेंटरों की नियमित चेकिंग किए जाने तथा अवैध गतिविधि/ अनियमितता मिलने पर संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन स्पा पर मिली अनियमितता

आदेश के क्रम में बीती दिवस एंटी ह्यूमैन ट्रैफिकंग टीम द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया तथा अनियमितताएं पाए जाने वाले 04 स्पा सेंटरों Relax The professional spa, The cloud nine luxury spa, seven heaven spa, Angel unisex spa के विरुद्ध चलानी कार्यवाही की गई।

इन सभी सेंटरों में विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित न होने, ग्राहकों की आईडी का सत्यापन न करने तथा कर्मचारियों का सत्यापन भी न किए जाने पर उपरोक्त स्पा सेंटरों के विरुद्ध धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत दस—दस हजार के चालान किए गए।

स्पा सेंटरों पर छापे के दौरान पुलिस टीम में प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल एसआई मंजू ज्याला, हेड कांस्टेबल गीता कोठरी, कांस्टेबल महेंद्र भोज, लता, दीपा सिंह व इंदिरा जोशी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments