HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : बेस अस्पताल में तैनात पैथोलॉजिस्ट डॉ. अनिल साह का निधन

हल्द्वानी : बेस अस्पताल में तैनात पैथोलॉजिस्ट डॉ. अनिल साह का निधन

हल्द्वानी| बेस अस्पताल में तैनात पैथोलॉजिस्ट डॉ. अनिल साह का निधन हो गया। अस्पताल के डाक्टर व कर्मचारियों ने शोक सभा कर डॉ. साह को श्रद्धांजलि दी। मंगलवार को 70 वर्षीय डॉ. अनिल साह अपने बाथरूम में थे, तभी उनको अचानक चक्कर आया और वहीं गिर पड़े। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

परिवार के सदस्य उनको लेकर तुंरत नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सीएमओ नैनीताल डॉ भागीरथी जोशी ने बताया कि डॉ. साह स्वास्थ्य विभाग से एडिशनल डायरेक्टर के पद से रिटायर होने के बाद एनएचएम के तहत बेस अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी पत्नी डॉ मीना साह पूर्व में महिला चिकित्सालय से जुड़ी रही हैं वर्तमान में वह डीएम कैंप कार्यालय के सामने मीनाक्षी नर्सिंग होम का संचालन करती हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments