भोजन के बाद हवा खाने के लिए रेलवे पटरी पर बैठे एक बुजुर्ग की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। वह कम सुन पाते थे, इसलिए पास आती ट्रेन की आवाज भी नहीं सुन पाए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से कुली गांव, गंगोलीहाट निवासी होशियार राम 55 साल, पुत्र दौलत राम डेढ़ माह पूर्व उत्तरी गजाली बिचली में रहने वाले अपने बेटे के यहां आए थे। परिजनों ने बताया कि रात में लगभग 10.30 बजे उन्होंने खाना खाया। इसी दौरान बिजली चली गई। गर्मी से परेशान होशियार हवा खाने के लिए रेलवे पटरी पर जाकर बैठ गए। इसी दौरान ट्रेन आ गई।
परिजनों ने शोर मचाकर उन्हें हटने को भी कहा, लेकिन तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। इधर सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।