Haldwani/Nainital School News : कल भी बंद रहेंगे सभी स्कूल

0
रेड अलर्ट के चलते 4 अगस्त को नैनीताल जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

Haldwani/Nainital School News | नैनीताल जिले में कल 14 सितंबर को भी सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी वंदना ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कल शनिवार को हल्द्वानी समेत नैनीताल जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों में छुट्टी का आदेश जारी किया है। इस दौरान ऑनलाईन कक्षायें संचालित रहेंगी। Haldwani/Nainital School News


ADVERTISEMENTS

जिलाधिकारी वंदना का आदेश…

भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 13 सितम्बर 2024 को अपरान्ह 2 बजे जारी किये गए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 14.09.2024 को अपरान्ह 02 बजे तक जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से अत्यन्त भारी वर्षा (रेड अलर्ट) होने की सम्भावना व्यक्त की गई हैं। साथ ही वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में मध्यम वर्षा/भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों/नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 14.09.2024 (शनिवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं। Haldwani/Nainital School News

जनपद अन्तर्गत अध्ययनरत् ऐसे छात्र-छात्राएं जोकि विद्यालय परिसर में स्थित छात्रावासों में ही निवासरत हैं, पर उक्त अवकाश लागू नहीं होगा। अतः मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए दिनांक दिनांक 14.09.2024 (शनिवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत उक्तानुसार समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाए) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद रहेंगे तथा शैक्षणिक संस्थाएं अवकाश अवधि में ऑनलाईन कक्षाओं के माध्यम से अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। Haldwani/Nainital School News

Haldwani/Nainital School News : कल भी बंद रहेंगे सभी स्कूल

उत्तराखंड में बारिश से हालात खराब, CM ने ली जिलाधिकारियों से जानकारी

नैनीताल : NH 87/109 – कैंची धाम से क्वारब के बीच रात में यातायात बंद

ADVERTISEMENTS