HomeCrimeHaldwani : करवा चौथ के दिन महिला पार्षद से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

Haldwani : करवा चौथ के दिन महिला पार्षद से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी अपडेट| करवा चौथ के दिन पति के साथ बाजार गई महिला पार्षद से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। पूरे मामले में महिला पार्षद की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला पार्षद के साथ हुई छेड़छाड़ से स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

शहर के नगर निगम की महिला पार्षद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गुरुवार को करवा चौथ के दिन शाम करीब 8 बजे वह अपने पति के साथ बाजार में सुनार की दुकान में खरीदारी करने के लिए गई थी। इस दौरान वहां पर मौजूद कुछ युवकों ने उनके साथ छेड़खानी की। युवकों ने अमरूद का टुकड़ा उनके ऊपर फेंकते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस दौरान महिला पार्षद ने जब उनको टोका तो वो युवक झगड़े पर उतारू हो गए। आगे पढ़े…

घटना के बाद महिला पार्षद ने युवकों के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर देते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पार्षद अपने वार्ड में विकास के कार्य करने के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर भाग लेती हैं। ऐसे में उनके साथ हुई छेड़छाड़ की घटना से वार्ड के लोगों में काफी रोष व्याप्त है। आगे पढ़े…

हल्द्वानी कोतवाली के एसएसआई विजय मेहता ने कहा कि नगर निगम की महिला पार्षद की तरफ से तहरीर पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले 4 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: हल्द्वानी : संदिग्ध हालात में मृत मिले लोक निर्माण विभाग के रिटायर्ड एई

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments