HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : किसी के 40 तो किसी के 12 लाख फंसे, कमिश्नर...

हल्द्वानी : किसी के 40 तो किसी के 12 लाख फंसे, कमिश्नर दरबार पहुंचे ऐसे मामले

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में शनिवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनसुनवाई आयोजित हुई। कमिश्नर रावत ने आम जनमानस की समस्याओं एवं शिकायतों का संज्ञान गंभीरता से लिया जिसमें विभिन्न लोगों ने पेयजल, सड़क, विद्युत, पेंशन, अतिक्रमण के साथ ही अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद सम्बन्धित आयी।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

कमिश्नर रावत ने जनसुनवाई के दौरान अधिकतर समस्याओं एवं शिकायतों को निस्तारित करते हुए शेष समस्याओं व शिकायतों को दूरभाष के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारिंयों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान एवं निस्तारित करने के निर्देश दिए।

कमिश्नर दीपक रावत (Commissioner Deepak Rawat) ने कहा कि जोन स्टेट के कुछ क्षेत्र हैं जहां पर नक्शे पास नहीं है लेकिन जेसीबी के द्वारा खुदाई चलने पर मौके से जेसीबी को जब्त कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि अवैध मिट्टी का कामर्शियल इस्तेमाल किया गया है तो अवैध खनन में सम्बन्धित के चालान करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।

भूमि क्रय करने से पहले जांच पड़ताल कर लें – कमिश्नर

आयुक्त दीपक रावत ने पुनः भूमि क्रेताओं से कहा कि भूमि क्रय करने से पूर्व भूमि की जांच तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक से अवश्य करा लें ताकि भविष्य की धोखाधड़ी से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि निजी अमीनों का लाईसेंस निरस्त कर दिया गया है। निजी अमीनों से भूमि की पैमाइश ना करायें जिससे लैंड फ्राड से बचा जा सके। भूमि की नापजोख विभागीय राजस्व निरीक्षक से ही करायें।

जनसुनवाई में देवकी अधिकारी निवासी द्वाराहाट अल्मोड़ा ने बताया कि उन्होंने सतविन्दर सिंह से ग्राम जयनगर तहसील रूद्रपुर में 1800 वर्ग फीट भूमि 12 लाख रूपये में क्रय की थी तथा धनराशि खाते में जमा की गई थी। उन्होंने कहा कि विक्रेता न तो 12 लाख रूपये वापस कर रहा है ना ही भूमि पर कब्जा दे रहा है। उन्होंने आयुक्त से 12 लाख की धनराशि वापस दिलाने की मांग की। आयुक्त ने विक्रेता सतविन्दर को जनसुनवाई में निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर देवकी अधिकारी को धनराशि वापस की जाए। उन्होंने अगले शनिवार को जनसुनवाई में विक्रेता सतविन्दर को तलब किया।

गुंजन सगडा बिठौरिया नम्बर-1 हल्द्वानी ने बताया कि उनके द्वारा राजदीप सिह नयांगांव कालाढूंगी में 7 बीघा जमीन क्रय की गई थी, इकरारनामे के आधार पर 40 लाख की धनराशि उनके खाते में जमा की गई बकाया धनराशि बैनामे पर देनी थी लेकिन राजदीप द्वारा ना तो बैनामा किया जा रहा है और ना ही धनराशि वापस की जा रही है। आयुक्त ने उपजिलाधिकारी को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए साथ ही अगले जनसुनवाई में क्रेता एवं विक्रेता दोनों को बुलवाने के निर्देश दिए है।

1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम – Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments