HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : फतेहपुर रेंज में तेंदुए ने महिला को बनाया अपना निवाला,...

हल्द्वानी : फतेहपुर रेंज में तेंदुए ने महिला को बनाया अपना निवाला, घर में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। यहां काठगोदाम से दस किलोमीटर आगे फतेहपुर रेंज के भदयूनी गांव की बुजुर्ग महिला को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया। महिला अपनी बहू के साथ पास के जंगल में घास लेने गई थी। बहू पेड़ पर चढ़कर नीचे पत्ते फेंक रही थी। इसी दौरान घात लगाए तेंदुए ने पत्तों को इकट्ठा कर रही सास पर हमला कर दिया और जंगल में घसीट ले गया। सूचना पर रेंजर और ज्योलीकोट पुलिस पहुंची और सर्च अभियान चलाया गया तो डेढ सौ मीटर के दायरे में महिला का शव बरामद हुआ। शव को मोर्चरी में रखाव दिया गया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

फतेहपुर रेंज में बाघ और तेंदुए की दहशत बनी हुई है। कुछ ही महीनों में इस रेंज में चार लोगों का शिकार हो चुका है। मंगलवार की सुबह भदयूनी गांव निवासी 60 वर्षीय धनुली देवी अपनी बहू लीला के साथ घर के पास के ही जंगल में घास लेने गई थी। बहू पेड़ पर चढकर नीचे पत्ते तोड़कर फेंक रही थी, जिन्हें धनूली देवी इकट्ठा कर रही थी।

इसी दौरान घात लगाकर बैठे तेंदुए ने धनुली पर हमला कर दिया और घसीट कर ले जाने लगा। बहू लीला नीचे देखा तो तेंदुए की सिर्फ पूछ दिखाई दी। उसने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर रेंजर केएल आर्य और ज्योलीकोट पुलिस भी पहुंच गई। सर्च अभियान चलाकर डेढ़ मीटर की रेंज में धनुली देवी का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया गया। धनुली देवी को दो बेटे हैं, जो घर पर ही रहते हैं। घटना के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ।

घटना के बाद से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। उनकी मांग है कि तेंदुए को पकड़ने की बजाए आदमखोर घोषित कर मारा जाए। कहा कि तेंदुए के मुह खून लग चुका है। ऐसे में गांव के बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर खतरा बढ़ गया है। वन कर्मचारियों को फिलहाल पिंजरा लगा देना चाहिए। लेकिन उसे पकड़ने की बजाए उसका शिकार होना चाहिए। वहीं वन विभाग ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मुआवजने की रकम पीडि़त परिवार को दिलाई जाएगी।

Uttarakhand : रुपये नहीं मिले तो तमंचे की नोंक पर बाइक लेकर फरार हुए बदमाश

उत्तराखंड : 4.50 लाख की स्मैक के साथ लेडी ड्रग स्मगलर ​गिरफ्तार

उत्तराखंड : तलाश में जुटे थे परिजन, पेड़ पर लटका मिला छात्र का शव

Job Alert: 10वीं व 12वीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का मौका

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments