HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : इंपिरियम स्कूल में इंपीरियम ताइक्वांडो कप 2022 का आयोजन

हल्द्वानी : इंपिरियम स्कूल में इंपीरियम ताइक्वांडो कप 2022 का आयोजन

हल्द्वानी| गुरुवार को इंपिरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल दौलतपुर गौलापार में इंपीरियम ताइक्वांडो कप 2022 का आयोजन किया गया। जिसमें नैनीताल जिले के 10 विद्यालयों इंपीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हीरा कुमार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पब्लिक स्कूल बीएलएम एकेडमी, आर्यमन विक्रम बिरला स्कूल, इंदिरा एकेडमी, सेंट स्टीफन मॉडर्न पब्लिक स्कूल, डीपीएस हल्द्वानी, टीवी टो स्कूल, मास्टर तरुण एकेडमी आदि स्कूलों ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

आयोजन में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डॉक्टर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। प्रतियोगिता में हर वर्ग के बच्चों को लिया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय प्रबंधक करण वीर गंगोला, प्रधानाचार्य राधा ऐठानी, गोपाल सिंह गंगोला, तारा सिंह पचवारी, देवेंद्र सिंह मेहरा, ग्राम प्रधान नीरज रैकवार, बीडीसी मेंबर धर्मेंद्र रैकवार, अर्जुन, प्रकाश पांडे, राम सिंह वह समस्त अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में शुभम डसीला, रोहित, तरुण भट्ट, भास्कर, ममता पलड़िया, दिनेश मेहरा आदि रहे। विजेता टीम को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments