HomeAccidentउत्तराखंड में ऋषिकेश बद्रीनाथ मार्ग पर बड़ा हादसा, चार की मौत- दो...

उत्तराखंड में ऋषिकेश बद्रीनाथ मार्ग पर बड़ा हादसा, चार की मौत- दो घायल

ऋषिकेश| उत्तराखंड में शुक्रवार सुबह बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां यात्रियों की कार रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। कार में कुल 6 लोग सवार थे। जिसमें सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल को डॉक्टरों ने अस्‍पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया। जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने राहत-बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बद्रीनाथ धाम जा रहे थे मुंबई के यात्री

मिली जानकारी के मुताबिक, ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग पर ब्रह्मपुरी के पास मुंबई के यात्रियों की टैक्सी कार संख्या UK07 TD 5686 गहरी खाई में गिर गई। टैक्सी में छह लोग सवार थे। जिसमें सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल को डॉक्टरों ने अस्‍पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया। दो अन्‍य घायलों को भी रेस्क्यू कर 108 आपात सेवा की मदद से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया था। जबकि वाहन चालक रविंद्र सिंह (37 वर्ष) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी उसाड़ा, ऊखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एक अन्य यात्री को एम्स ऋ‍षिकेश ले जाया गया है। यात्री टैक्सी कार से हरिद्वार से बद्रीनाथ की ओर जा रहे थे।

चालक रविंद्र सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह हरिद्वार से पांच यात्रियों को लेकर बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हुए थे। ब्रह्मपुरी के पास उनकी आर्टिगा कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकी रेती रितेश शाह ने बताया कि कार में सवार सभी लोग बद्रीनाथ धाम के लिए जा रहे थे। ब्रह्मपुरी श्री राम तपस्थली आश्रम के समीप अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि घायलों को रेस्क्यू कर राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेज दिया गया है। जबकि हादसे में कार सवार चार यात्रियों की मौत हो गई है।

एम्स ऋषिकेश में भर्ती घायल का नाम 56 वर्षीय रविंद्र चव्हाण पुत्र महादेव चव्हाण निवासी सद्गुरु नगर, एम पोर्ट, ग्रेटर मुंबई है। बातचीत में रविंद्र चव्हाण ने बताया कि वह सभी पांच दोस्त हैं, जो यात्रा के लिए यहां आए थे, सभी महाराष्ट्र के ही रहने वाले हैं। रविंद्र चव्हाण की हालत भी खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़े : NEET Result 2022 : ऑल इंडिया 77वीं रैंक के साथ उत्तराखंड में रिया ने किया टॉप

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments