HomeCrimeहल्द्वानी : अवैध रेता-बजरी का परिवहन कर रहा हाईवा डंपर सीज

हल्द्वानी : अवैध रेता-बजरी का परिवहन कर रहा हाईवा डंपर सीज

हल्द्वानी। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग संदीप कुमार तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मार्तोलिया के निर्देशन में डौली रेंज लालकुआं ने मंगलवार शाम को अवैध रुप से आरबीएम की तस्करी कर रहे वाहन को सीज कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

डौली रेंज लालकुआं ने हल्द्वानी-बरेली हाईवे के शांतिपुरी वन वैरियर के पास रेता और बजरी से भरे एक हाईवा डंपर संख्या UK CB 9556 को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा और लालकुआं रेंज परिसर में लाकर सीज कर दिया है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहन में अवैध रूप से ले जा रहे वन उपज आरबीएम लगभग 300 कुंतल तस्करी की विस्तृत जांच की जा रही है।

देखें विडियो (हल्द्वानी) : कुछ घंटे खुलने के बाद वीरभट्टी पुल पर फिर आया मलबा, मार्ग बंद

प्रथम दृष्टिया प्राप्त सूचना तथा जांच के अनुसार उत्तर प्रदेश के रामपुर स्वार क्षेत्र से अवैध रूप से निकासी की बात सामने आ रही है। प्राथमिक रुप से वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है। रेंजर अनिल जोशी ने बताया की वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा रही है। वन सम्पदा की चोरी एवं वन संपदा अभिवहन नियमावली का उलंघन करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।

टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, वन दरोगा दिनेश पंत, राजेंद्र लटवाल सामयिक कर्मी मनोहर जोशी, अर्जुन भाकुनी रहे।

Uttarakhand : मकानों का ड्रोन से हुआ हवाई सर्वेक्षण, जानें क्या है सरकार की योजना

Uttarakhand : अनसुलझी पहेली बनी खनन कारोबारी पवन कन्याल की गुमशुदगी, पुलिस इन बिंदुओं पर कर रही जांच…..

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments