HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : शादी होते ही दूल्हा पहुंचा जेल, दुल्हन विदा हुई नारी...

हल्द्वानी : शादी होते ही दूल्हा पहुंचा जेल, दुल्हन विदा हुई नारी निकेतन

हल्द्वानी समाचार | मानव तस्करी की शिकायत पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटीयू) की टीम जब एक घर में छापा मारने पहुंची तो वहां मामला बाल विवाह का निकला। पूछताछ के बाद पता चला कि एक किशोरी की शादी उसकी मां ने यूपी के हाथरस निवासी युवक से करा दी है। पूरी जांच पड़ताल के बाद एएचटीयू की टीम ने छह लोगों को गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ बाल अधिनियम के तहत रिपोर्ट भी दर्ज की है।

बीते शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे एएचटीयू की टीम मुखानी क्षेत्र के पीलीकोठी स्थित जयंतीपुरम के एक घर में पहुंची। यहां एक बंद कमरे में पार्टी चल रही थी। पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि पार्टी शादी की खुशी में थी और शादी एक किशोरी की कराई गई थी। कमरे में लड़का-लड़की पक्ष के लोग और शादी कराने वाला पुरोहित भी मौजूद था।

पूछताछ में पता चला कि हल्द्वानी की रहने वाली एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय बेटी की शादी हाथरस निवासी 30 वर्षीय अतुल शर्मा से करा दी थी। पुलिस के मुताबिक किशोरी हल्द्वानी के ही निजी स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। इसके बाद टीम ने मकान मालिक, किशोरी की मां और बिचौलिया के खिलाफ बाल अधिनियम में केस दर्ज किया है।

वहीं यूपी के हाथरस स्थित एहन गांव निवासी दूल्हा अतुल शर्मा, उसके परिजन सचिन कुमार और शादी कराने वाले पुरोहित को भी नामजद किया गया है। एएचटीयू प्रभारी एसआई दीपा जोशी ने बताया कि कानूनी तौर पर शादी को शून्य कर दिया गया है। किशोरी को नारी निकेतन और बाकी सभी आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

पति ने छोड़ दिया कैसे करुंगी तीन बेटियों की शादी

एएचटीयू की टीम ने जब किशोरी की मां से पूछताछ की तो वह रो पड़ी। उसने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले उसके पति ने शराब की लत के चलते उसे व उसकी तीन बेटियों को घर से निकाल दिया था। वर्तमान में वह झोपड़ी में बेटियों के साथ रहती है। घरों में झाड़ू-पोछा लगाकर पालन करती है। उसकी परिचित से उसने बेटियों की शादी कराने की बात कही थी। हाथरस में उसकी रिश्तेदारी थी, तो उसने मदद की और वहां से शादी करा दी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments