हल्द्वानी : फैशन शो के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग

0
हल्द्वानी : फैशन शो के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग

हल्द्वानी समाचार | हल्द्वानी के छड़ायल चौराहा स्थित रिया पैलेस (Riya Palace) में आयोजित एक फैशन शो के दौरान सिलेंडर में आग लगने से भगदड़ मच गई।


ADVERTISEMENTS

आग को फैलता देख हॉल में मौजूद सभी मॉडल व लोग खाली मैदान की ओर भाग गए। इसी बीच सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग के एक वाहन ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे एक बड़ी घटना होने से टल गई।

आरटीओ रोड चौकी क्षेत्र स्थिति रिया पैलेस में शनिवार रात एक फैशन शो चल रहा था। इसी बीच अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव होने से आग लग गई। आसपास आग फैलता देख अफरा-तफरी मच गई। हॉल में भगदड़ मची तो सभी बाहर खाली पड़े मैदान में पहुंच गए।

अग्निशमन विभाग के सीएफओ गौरव किरार ने बताया कि आग की सूचना पर फायर की गाड़ियां पहुंच गई थीं। आग हल्की थी, एक ही गाड़ी से आग पर काबू पा लिया गया था। बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

ADVERTISEMENTS