HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : बेतहाशा अवैध खनन के बाद जागा वन विभाग, इनका किया...

हल्द्वानी : बेतहाशा अवैध खनन के बाद जागा वन विभाग, इनका किया तबादला

हल्द्वानी समाचार | तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज अंतर्गत बिंदुखत्ता गौला नदी तटीय इलाकों में जेसीबी से किए गए बेतहाशा अवैध खनन के बाद वन विभाग एक्शन मोड में आ गया है। वन क्षेत्राधिकारी ने लालकुआं क्षेत्र में तैनात एक वन दरोगा व एक वन आरक्षी को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया है। जबकि उनके स्थान पर दूसरे वन कर्मियों की तैनाती की गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

गौरतलब है कि गुरुवार की प्रात: गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने बिंदुखत्ता के संजय नगर प्रथम में छापेमारी की तो वहा विशालकाय गड्ढे देखकर दंग रह गए, इस दौरान टीम ने एक जेसीबी व चार तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

इधर भारी मात्रा में हुए अवैध खनन को देखते हुए वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने शुक्रवार को लालकुआं अनुभाग में तैनात वन दरोगा हेम जोशी को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए किशनपुर अनुभाग में तबादला कर दिया है, जबकि वन आरक्षी प्रशांत कुमार को गोरापड़ाव बीट में स्थानांतरित कर दिया है, जिनके स्थान पर किशन अनुभाग में तैनात वन दरोगा नैन सिंह नेगी व गोरापड़ाव बीट में तैनात वन आरक्षी भुवन चंद्र तिवारी को तैनाती दी गई है।

दूल्हा बारात लेकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर-मरीजों के बीच लिए 7 फेरे

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments