HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : पीएसएन स्कूल में 3 ऑन 3 बास्केटबॉल का फाइनल, विजेता...

हल्द्वानी : पीएसएन स्कूल में 3 ऑन 3 बास्केटबॉल का फाइनल, विजेता खिलाड़ियों को मैडल एवं ट्रॉफी

हल्द्वानी| पीएसएन स्कूल हल्द्वानी एवं जिला बास्केटबॉल संघ, नैनीताल द्वारा आयोजित प्रथम पीएसएन 3 ऑन 3 कप के फाइनल दिवस में खेले गए फाइनल मैचों में अंडर-17 बालक वर्ग में हार्टियांस ने एसकेएम को 8 – 5 से हराया। बालिका वर्ग में एसकेएम ने लेवल अप को 5-1 से हराया। अंडर–19 बालक वर्ग में एसकेएम ने हार्टियंस को 9-7 से हराया। बालिका वर्ग में केंद्रीय विद्यालय ने एसकेएम को 9 – 3 से हराया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, प्रताप बिष्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा, विशिष्ट अतिथि संजीव वर्मा, इकाई प्रमुख अमर उजाला, डॉ. जे एस खुराना, सी एम डी, कृष्णा अस्पताल, सुरेश पांडे, सहायक निदेशक, खेल, अनुराग पांडे, निदेशक साई स्कूल, भवानी शंकर, वैश्य महासभा ने विजेता खिलाड़ियों को मैडल एवं ट्रॉफी प्रदान की।

निर्णायक के रूप में रमेश लोहनी, सावन महरोत्रा, मृणालिनी, अरुण, नीरज, करन, सुमित, विद्यासागर, संदीप रहे। आयोजन कर्ता डॉ. अभिषेक मित्तल, प्रबंधक, डॉ. मोनिका मित्तल, प्रधानाचार्य, खेल प्रमुख, ललित लोहनी, पीएसएन स्कूल, अंकुश रौतेला, उपसचिव, नीरज जोशी, कोषाध्यक्ष, जिला बास्केटबॉल संघ, नैनीताल ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments