HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : नशे में धुत बोलेरो चालक ने कई वाहनों को मारी...

हल्द्वानी : नशे में धुत बोलेरो चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

हल्द्वानी समाचार | देर रात हल्द्वानी में बड़ा हादसा होने से टला, नशे में धुत बोलेरो चालक ने सड़क पर दौड़ रही और खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस दौरान सड़क पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने आरोपी समेत तीन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

रविवार देर रात 10 बजे करीब ऊंचापुल से कालूसिद्ध मंदिर की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने एक के बाद एक पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस दौरान बेकाबू दौड़ रहे वाहन को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग बेकाबू वाहन की चपेट में आने से बचे।

हादसों के बाद डरे चालक ने अचानक गाड़ी मुखानी से क्रियाशाला रोड की तरफ दौड़ा दी। रफ्तार तेज होने के चलते बोलेरो अनियंत्रित होकर केवीएम स्कूल के पास एक डायग्नोस्टिक सेंटर से टकराकर रुक गई। स्थानीय लोगों ने चालक और वाहन में सवार युवक-युवती समेत तीन लोगों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को कोतवाली ले गई जहां मेडिकल में नशे में होने की पुष्टि हुई।

कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि गाड़ी को सीज कर तीनों लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है। कहा कि जिन लोगों की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है उनकी ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बोलेरो चालक जिम संचालक बताया जा रहा है। डायग्नोस्टिक सेंटर से टकरारकर एक्सल टूटने के कारण गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments